1. निम्नलिखित में से कौन सा शहर रेशम उत्पादन के लिए नहीं जाना जाता?

[A] भागलपुर

[B] श्रीनगर

[C] मोरादाबाद

[D] मैसूर

Answer:- मुरादाबाद

Notes: भारत में 97% रेशम 5 राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल व जम्मू-कश्मीर द्वारा उत्पादित किया जाता है।

2. यूरेनियम भंडार के लिए प्रसिद्ध स्थान “भीमा बेसिन” किस राज्य में स्थित है?

[A] आंध्र प्रदेश

[B] कर्नाटक

[C] तमिलनाडु

[D] झारखण्ड

Answer:- कर्नाटक 

Notes: कर्नाटक के भीमा बेसिन में यूरेनियम की खोज 1995 में शुरू हुई थी।

3. निम्नलिखित विकल्पों का विवेचन कीजिये :

1. पटकाई पहाड़ियां

2. मणिपुर पहाड़ियां

3. मिज़ो पहाड़ियां

4. नागा पहाड़ियां

इनमे से किन पहाड़ियों को मिलाकर पूर्वांचल पर्वत श्रृंखला का निर्माण होता है?

[A] 1 और 2

[B] 1, 2 और 3

[C] 1, 2, 3 और 4

[D] 2, 3 और 4

Answer:- 1, 2, 3 और 4 

Notes: पटकाई पहाड़ियां, मणिपुर पहाड़ियां, मिज़ो पहाड़ियां व नागा पहाड़ियां मिलकर पूर्वांचल श्रृंखला का निर्माण करती है, यह संगमरमर के लिए प्रसिद्ध हैं।

4.भारत के भौगोलिक केंद्र होने के कारण निम्नलिखित में से किस शहर को “जीरो मील सेण्टर” कहा जाता है?

[A] भोपाल

[B] नागपुर

[C] जबलपुर

[D] इंदौर

Answer:- (नागपुर)

Notes: महाराष्ट्र के शहर नागपुर को भारत का “जीरो मील सेण्टर” कहा जाता है, क्योंकि भौगोलिक दृष्टिकोण से यह भारत का बिलकुल बीच का बिंदु है।

5. कोपिली जलविद्युत परियोजना उत्तर-पूर्वी भारत के किस राज्य में स्थित है?

[A] अरुणाचल प्रदेश

[B] असम

[C] त्रिपुरा

[D] नागालैंड

Answer:- (असम)

Notes: यह जलविद्युत परियोजना असम में कोपिली नदी पर स्थित है, इसकी उत्पादन क्षमता 275 मेगावाट है ।

6. कैलिको कपड़ा संग्रहालय किस स्थान पर स्थित है?

[A] अहमदाबाद

[B] हैदराबाद

[C] कोच्ची

[D] चेन्नई

Answer:- अहमदाबाद

Notes: कैलिको कपड़ा संग्रहालय गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है, यह साराभाई फाउंडेशन की सम्पति है। इस संग्रहालय की स्थापना 1949 में उद्योगपति गौतम साराभाई और उनकी बहन गिरा साराभाई ने की थी।

7. निम्नलिखित में से किस राज्य की राजधानी को “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है?

[A] मणिपुर

[B] मेघालय

[C] सिक्किम

[D] असम

Answer:- मेघालय

Notes: मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग को “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है। शिलॉन्ग में ब्रिटिश वास्तुकला, जीवनशैली व अंग्रेजी भाषा का काफी प्रभाव है।

8. पवन उर्जा तकनीक केंद्र किस स्थान पर स्थित है?

[A] हैदराबाद

[B] चेन्नई

[C] बंगलौर

[D] कोच्ची 

Answer:- चेन्नई

Notes: पवन उर्जा तकनीक केंद्र की स्थापना 1998-99 में की गयी थी, यह तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है।

9.भारत में नूनमति नामक स्थान किसलिए प्रसिद्ध है?

[A] नमक उद्योग

[B] पेट्रोलियम उद्योग

[C] कागज़ उद्योग

[D] कपडा उद्योग

Answer:- पेट्रोलियम उद्योग

Notes: नूनमती असम के गुवाहाटी में स्थित है, यह पेट्रोलियम उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर इंडियन आयल कंपनी द्वारा पहला तेल शोधन कारखाना शुरू किया गया था।

10. डेम्पिएर-होजेस रेखा निम्नलिखित में से किससे सम्बंधित है?

[A] खम्बात की खाड़ी

[B] पल्क जलडमरूमध्य

[C] अंदमान व निकोबार द्वीप समूह

[D] सुंदरबन

Answer:- सुंदरबन

Notes:

डेम्पिएर-होजेस रेखा एक काल्पनिक रेखा है, जिसे 1829-30 में खींचा गया था, यह रेखा सुंदरबन डेल्टा की उत्तरी सीमा को दर्शाती है। यह रेखा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के समानांतर स्थित है।

27/01/2022 QUIZ ANS.

1. C

2. B

3. B

4. A

5. B

6. A

7. A

8. B

9. B

10. D

Leave a Comment