• भारत केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में विकास के लिए NIPUN Bharat Yojana की शुरुआत की है।

  • निपुण भारत की शुरुआत 5 जुलाई 2021 में की गयी है।

  • NIPUN Bharat Mission का पूरा नाम (National Initiative For Proficiency in Reading with Understanding & Numeracy) है

  • इस योजना में प्री स्कूल के विद्यार्थियों में शिक्षा की नींव को मजबूत बनाया जाएगा और इसके लिए सभी सरकारी और गैर स्कूलों में इस मिशन के अंतर्गत सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • इस योजना का संचालन स्कूल शिक्षा व साक्षारता विभाग द्वारा किया जाएगा।

  • निपुण भारत मिशन का उद्देश्य कक्षा 3 से कक्षा 6 के छात्रों में आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान देना है।

  • निपुण भारत मिशन के अंतरगत सभी बच्चे जो ग्रेड 3 में पढ़ रहे हैं उन्हें कक्षा के अंत तक बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में निपुण बनाना है।

  • जिससे उन्हें वर्ष 2026 – 2027 तक पढ़ने, लिखने व अंक गणित करने की क्षमता मिल सके।

  • देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा। इसके लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 5 स्तरीय तंत्र की स्थापना की जाएगी जिसमें राष्ट्रीय, राज्य, जिला, ब्लॉक और स्कूल स्तर पर सञ्चालन होगा

  • इसके अंतर्गत प्री स्कूल 1, प्री स्कूल 2 और प्री स्कूल 3 (बाल वाटिका ) के बाद ग्रेड 1 , ग्रेड – 2 और ग्रेड 3 की कक्षायें होंगी।

  • सरकार का लक्ष्य इसे 2026 -2027 तक पूरा करना है।

Leave a Comment