RO ARO Pattern In Hindi

समीक्षा अधिकारी परीक्षा पैटर्न 

समीक्षा अधिकारी बननें हेतु प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करनें के बाद और मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करना आवश्यक है|

 प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न (PRELIMINARY EXAM Pattern)

प्रारंभिक परीक्षा के अंतर्गत दो प्रश्नपत्र होते है, जिसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा सामान्य हिंदी का पेपर होता है| यह परीक्षा कुल परीक्षा 200 अंको की होती है, जिसमें 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। जिसका परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है-

विषय

प्रश्न स० 

अंक

समय

सामान्य अध्ययन

140

140

2 घंटे

हिंदी

60

60

1 घंटा


द्वितीय प्रश्न पत्र – सामान्य हिंदी परीक्षा पैटर्न
(General Hindi Exam Patter)

हिंदी प्रश्न पत्र में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते है |

क्रम स०

हिंदी पाठ्यक्रम

प्रश्नों की स०

अंक

समय

1.

विलोम शब्द

10

10

1घंटा

2.

वाक्य शुद्धि एवं वर्तनी

10

10

3.

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

10

10

4.

तत्सम और तद्भव

10

10

5.

विशेषण और विशेष्य

10

10

6.

पर्यायवाची शब्द

10

10

कुल प्रश्नों की संख्या 

60

60

 

मुख्य परीक्षा पैटर्न (Main Exam Pattern)

मुख्य परीक्षा (Main Exam)

  • आर.ओ. मुख्य परीक्षा में चार अनिवार्य प्रश्न-पत्र होते हैं| इस परीक्षा का पूर्णांक 400 अंको का होता है

  • प्रथम प्रश्नपत्र- सामान्य अध्ययन यह प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय होता है ।

  • द्वितीय प्रश्नपत्र- सामान्य हिंदी एवं आलेखन यह प्रश्न पत्र वर्णनात्मक प्रकृति का होता है ।

  • तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण यह प्रश्न पत्र वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्पीय) प्रकृति का होता है ।

  • चतुर्थ प्रश्नपत्र- हिंदी निबंध वर्णनात्मक प्रकृति का होता है ।

प्रश्न पत्र

विषय

प्रश्न स० 

अंक

समय

प्रथम प्रश्नपत्र

सामान्य अध्ययन

120

120

2 घंटे

द्वितीय  प्रश्नपत्र

सामान्य हिंदी एवं आलेखन

100

100

2 घंटे 30 मिनट

तृतीय  प्रश्नपत्र

सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण

30

60

30 मिनट

चतुर्थ  प्रश्नपत्र

हिंदी निबंध

प्रश्न पत्र के अनुसार

120

3 घंटे

प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का उत्तर अधिकतम दो घंटे की समय सीमा में देना होता है, जिसके लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य हिंदी एवं आलेखन (वर्णनात्मक) के लिये अधिकतम 100 अंक निर्धारित है, जिसका उत्तर अधिकतम 2 घंटे 30 मिनट में लिखना होता है| तृतीय प्रश्नपत्र सामान्य शब्द एवं हिंदी व्याकरण (वस्तुनिष्ठ) में कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसके लिये अधिकतम 60 अंक निर्धारित है| इसका उत्तर अधिकतम आधे घंटे अर्थात 30 मिनट में देना होता है| चतुर्थ प्रश्नपत्र हिंदी निबंध के लिये अधिकतम 120 अंक निर्धारित है, इस पेपर के लिए तीन घंटे का समय निर्धारित होता है।

Leave a Comment