कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant ) 2016 Interview question Answer

   प्र01 बरेली किस किस के लिए प्रसिद्ध है

    उत्तर-   अहिच्छत्र फोर्ट-    बरेली के आंवला तहसील रामनगर में स्थित अहिच्छत्र फोर्ट का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। 

               अलखनाथ मंदिर –  लखनऊ और दिल्ली के बीच स्थिति बरेली को नाथ नगरी भी कहा जाता है, जिसका एक कारण है कि बरेली शहर की चारों दिशानों में भगवान शिव के मंदिर स्थित है। इन्हीं में

                                           से एक है अलखनाख मंदिर, जो कि बरेली-नैनीताल रोड पर किले के करीब स्थित है 

             बरेली शहर ने जरी से कारीगरी, बांस फर्नीचर से लेकर व्यापार के हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां का सुरमा भी किसी पहचान का मोहताज नहीं है। दूर-दूर से लोग यहां से सुरमा लेकर

              जाते हैं।

  प्र02 कश्मीर के राज्यपाल कौन हैं

  उत्तर सत्यपाल मलिक

  प्र03 कश्मीर में कौन सी धारा हटाई गई है और क्यो हटाई गई

  उत्तर-अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेषाधिकार खत्म हो गए हैं. यानी जम्मू-कश्मीर भी भारत के अन्य राज्यों की तरह एक सामान्य राज्य हो गया है. 

     क्या है अनुच्छेद 370?
जम्मू-कश्मीर का जिक्र आते ही धारा 370 और 35ए की बात आ जाती थी. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष स्वायत्तता मिली थी. वहीं, 35A जम्मू-कश्मीर राज्य

     विधानमंडल को ‘स्थायी निवासी’ परिभाषित करने और उन नागरिकों को विशेषाधिकार प्रदान करने का अधिकार देता था. यह भारतीय संविधान में जम्मू-कश्मीर सरकार की सहमति से राष्ट्रपति के

     आदेश पर जोड़ा गया. राष्ट्रपति ने 14 मई 1954 को इस आदेश को जारी किया था. यह अनुच्छेद 370 का हिस्सा था.

    अनुच्छेद 370 के क्या थे मायने?

  •        अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के अनुसार, संसद को जम्मू-कश्मीर के बारे में रक्षा, विदेश मामले और संचार के विषय में कानून बनाने का अधिकार था, लेकिन किसी अन्य विषय से संबंधित कानून को  लागू करवाने के लिए केंद्र को राज्य सरकार की मंजूरी चाहिए थी

   प्र04 बलिया की प्रमुख नादियाँ के नाम बताइयें

    उत्तरः- बलिया जिले की उत्तरी और दक्षिणी सीमा क्रमशः सरयू और गंगा नदियों द्वारा बनाई जाती है।

  प्र05 उत्तर प्रदेश में धर्मान्तरण बिल के बारे में  बताइयें
  उत्तरः- फरवरी में बजट के 5वें दिन उत्तर  प्रदेश विधानसभा में धर्म परिवर्तन विधेयक पास हो गया है. अब अगर आपने किसी के साथ जबरन धर्म परिवर्तन किया या करवाया तो इस विधेयक के       मुताबिक   10 साल तक की सजा का प्रावधान है. इसके अलावा इस जुर्म में आपको 50 हजार रुपयों का जुर्माना भी देना होगा. अगर आप किसी का धर्म परिवर्तन कर रहे हो या फिर करवा रहे हो तो इसके
   लिए आपको पहले से आवेदन करना होगा और जिलाधिकारी को इसके बारे में सूचित कर उनसे इसकी अनुमति लेनी होगी. 
 प्र06 उत्तर प्रदेश में कितने जिले हैं
 उत्तरः-उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में वर्तमान में 75 जिले (Districts) हैं।
1. आगरा 26. अलीगढ़ 51. इलाहाबाद
2. अम्बेडकर नगर 27. अमेठी 52. औरैया
3. आजमगढ़ 28. बागपत 53. बहराइच
4. बलिया 29. बलरामपुर 54. बांदा
5. बाराबंकी 30. बरेली 55. बस्ती
6. बिजनौर 31. बदायूं 56. बुलंदशहर
7. चंदौली 32. चित्रकूट 57. देवरिया
8. एटा 33. इटावा 58. फैजाबाद
9. फर्रुखाबाद 34. फतेहपुर 59. फिरोजाबाद
10. गौतम बुद्ध नगर 35. गाजियाबाद 60. गाज़ीपुर
11. गोंडा 36. गोरखपुर 61. हमीरपुर
12. हापुड़ 37. हरदोई 62. हाथरस (महामाया नगर)
13. जालौन 38. जौनपुर 63. झाँसी
14. अमरोहा 39. कन्नौज 64. कानपुर देहात
15. कानपुर नगर 40. कासगंज 65. कौशाम्बी
16. खीरी 41. कुशीनगर 66. ललितपुर
17. लखनऊ 42. महाराजगंज 67. महोबा
18. मैनपुरी 43. मथुरा 68. मऊ
19. मेरठ 44. मिर्जापुर 69. मुरादाबाद
20. मुजफ्फरनगर 45. पीलीभीत 70. प्रतापगढ़
21. रायबरेली 46. रामपुर 71. सहारनपुर
22. सम्भल (भीम नगर) 47. संत कबीर नगर 72. संत रविदास नगर
23. शाहजहाँपुर 48. शामली 73. श्रावस्ती
24. सिद्धार्थ नगर 49. सीतापुर 74. सोनभद्र
25. सुल्तानपुर 50. उन्नाव 75. वाराणसी

 प्र07 उत्तर प्रदेश में कितने मण्डल हैं

 उत्तर-उत्तर प्रदेश में 18 मंडल  हैं।

  उत्तर प्रदेश के मंडल एवं जनपद

 मंडल जनपदों की सं० जनपद
सहारनपुर 3 सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रबुद्ध नगर
मेरठ 7 मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, बागपत, हापुड़
बरेली 4 बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर, पीलीभीत
मुरादाबाद 5 मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर,ज्योतिबा फूले नगर, भीम नगर
कानपुर 6 कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, ओरैया
इलाहबाद 4 इलाहाबाद, फतेहपुर, प्रताप गढ़,कौशाम्बी
झांसी 3 झांसी, ललितपुर, जालौन
चित्रकूट 4 बांदा, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट
 वाराणसी 4 वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली
मिर्जापुर 3 मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर
आगरा 4 आगरा,मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी
आजमगढ़  3 आजमगढ़, मऊ, बलिया
गोरखपुर 4 गोरखपुर, महाराज गंज, देवरिया, कुशीनगर
बस्ती 3 बस्ती सिध्दार्थ नगर, संत कबीर नगर
लखनऊ 6 लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई,खीरी
देवीपाटन 4 बलरामपुर, गोंडा, बहराइच,श्रावस्ती
फैजाबाद 4 फैजाबाद, सुलतानपुर, बाराबंकी, अंबेडकर नगर
अलीगढ़ 4 अलीगढ़, एंटा, महामाया नगर, काशीराम नगर

 प्र08 उत्तर प्रदेश का नया जिला के नाम हैं

 उत्तरः-2011 में गौतमबुद्धनगर जिले के बाद  हापुड़ को नया जिला बनाया गया. हापुड़ अब पंचशीलनगर जिला के नाम से जाना जाएगा.  वहीं शामली-कैराना को मिलाकर प्रबुद्दनगर बनाने की घोषणा की गई.  तो संभल अब  भीमनगर जिले के नाम से जाना जायेगा. इन तीन नये जिलों के साथ अब यूपी में जिलों की संख्या 75 हो गई है.

  प्र09 कौन कौन सी कोविड वैक्सीन भारत में अप्रूव्ड हैं

  उत्तरः-भारत सरकार अब तक अपने नागरिकों को तीन अप्रूव्ड कोरोना वैक्सीन- कोविशील्ड, कोवैक्सीन और स्पुतनिक V की 26 करोड़ डोज़ दे चुकी है

  प्र010 उत्तराखंड से लगें उत्तर प्रदेश के जिलें का नाम हैं

  उत्तर- सहारनपुर, मुज्जफरनगर, बिजनौर

 

2 Thoughts to “कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant ) 2016 Interview question Answer 16/9/2021”

  1. Shivani Srivastava

    Very informative and interesting at the same time….
    Thank you so much sir 🙏😊

  2. VIKAS YADAV

    Very nice questions for all the exams

Leave a Comment