17 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

  • ब्रिटेन ने 1756 में फ्रांस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।

  • ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए 1769 में बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए।

  • विश्व संचार दिवस मनाने की शुरुआत 1865 में हुई।

  • थोर हेयरडाल ने 1970 को इसी दिन मोरक्को से यात्रा की शुरुआत की और अटलांटिक महासागर को 57 दिनों में पार कर लिया।

  • जापानी महिला श्रीमती जुनको तैबेई 1975 में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी।

  • सुनील गावस्कर ने 1987 में टेस्ट क्रिकेट से सन्न्यास लिया।

  • रूसी संसद के ऊपरी सदन फ़ेडरलिस्ट्स ने 2000 में परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की।

  • पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव 2002 में क़ब्रिस्तान से बरामद।

  • भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर 2007 में रावलपिंडी में शुरू हुआ।

  • बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने 2008 में नीतीश मंत्रीमण्डल से इस्तीफ़ा दिया।

  • तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को 2008 में रिहा किया।

  • भारतीय बॉक्सरों ने 2010 में कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए।

  • देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढावा देते हुए पंजाब सरकार ने 2010 में कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की।

17 मई को जन्मे व्यक्ति  

  • भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रूसी मोदी का जन्म 1918 में हुआ।

  • देश के मशहूर गजल गायक पंकज उदास का जन्म 1951 में हुआ।

  • हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म 1953 में हुआ।

  • हिन्दी और ब्रजभाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक का जन्म 1897 में हुआ।

  • प्रसिद्ध कार्यचिकित्सक तथा ‘चेचक’ के टीके के आविष्कारक एडवर्ड जेनर का जन्म 1749 में हुआ।

17 मई को हुए निधन – Famous Deaths of 17 May

  • भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी.पी.कृष्णन नायर का निधन 2014 में हुआ।

17 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव – Important events and festivities of 17 May

  • विश्व दूरसंचार दिवस