12 अप्रैल से जुड़ा भारतीय इतिहास

1482 – भारतीय शासक और शक्तिशाली राजपूत संघ के प्रमुख राणा सांगा मेवाड़ का जन्म 12 अप्रैल 1482 को हुआ था।

1885 – प्रसिद्ध भारतीय पुरातत्वविद् और संग्रहालय विशेषज्ञ आर डी बनर्जी का जन्म 12 अप्रैल 1885 को हुआ।

1892 – 4 अप्रैल 1936 से 24 अगस्त 1936 तक मद्रास प्रेसीडेंसी के मुख्यमंत्री रहे पीटी राजन का जन्म 12 अप्रैल 1892 को हुआ।

1906 – संस्कृत के एक भारतीय विद्वान और संस्कृत कॉलेज के प्रिंसिपल महेश चंद्र न्यायरत्न भट्टाचार्य का देहांत 12 अप्रैल 1906 को हुआ।

1917 – भारतीय क्रिकेटर वीनू मांकड़ का जन्म 12 अप्रैल 1917 को हुआ।

1924 – गोवा के कलाकार एफ एन सूजा का जन्म 12 अप्रैल 1924 को हुआ।

1935 – भारतीय राजनेता और मध्य प्रदेश के 22वें राज्यपाल लालजी टंडन का जन्म 12 अप्रैल 1935 को हुआ था।

1943 – भारतीय राजनीतिज्ञ सुमित्रा महाजन का जन्म 12 अप्रैल 1943 को हुआ, जो 16वीं लोकसभा की अध्यक्ष थीं।

1947 – म्यूनिख ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय ट्रिपल जम्पर मोहिंदर सिंह गिल का जन्म 12 अप्रैल 1947 को हुआ।

1953 – भारतीय शास्त्रीय गायक और वाराणसी के ध्रुपद वादक ऋत्विक सान्याल का जन्म 12 अप्रैल 1953 को हुआ।

1962 – भारतीय सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के 19वें दीवान मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की मृत्यु 12 अप्रैल 1962 को हुई थी।

1962 – हीरा निर्माण और निर्यात करने वाली कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स के संस्थापक और अध्यक्ष सावजी ढोलकिया का जन्म 12 अप्रैल 1962 को हुआ।

1975- 12 अप्रैल 1975 को अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार की।

1978 – भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता और मलयालम सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता आशिक अबू का जन्म 12 अप्रैल 1978 को हुआ।

1978 – भारत के प्रसिद्ध कवि ताज भोपाली का निधन 12 अप्रैल 1978 को हुआ।

1978 – भारतीय रेलवे के 125 साल पूरे होने पर पहली डबल डेकर ट्रेन 12 अप्रैल 1978 को चलाई गई थी।

1979 – बॉलीवुड में अपने काम के लिए जाने जाने वाले भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक बिजॉय नांबियार का जन्म 12 अप्रैल 1979 को हुआ।

1981 – पहली भारतीय-अमेरिकी सांसद तुलसी गैबार्ड का जन्म 12 अप्रैल 1981 को हुआ।

1991 – 12 अप्रैल 1991 को नेपाली कांग्रेस पार्टी ने आम चुनाव जीते।

1998 – 12 अप्रैल 1998 को गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने।

2007- पाकिस्तान ने 12 अप्रैल 2007 को ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को अपनी मंजूरी दी

2010- भारतीय कबड्डी टीम ने पाकिस्तान को हराकर कबड्डी का पहला विश्व कप 12 अप्रैल 2010 को जीता।

2011 – भारतीय हिंदी फिल्म लेखक और निर्देशक सचिन भौमिक का निधन 12 अप्रैल 2011 को हुआ था।

2014- 12 अप्रैल 2014 को भारत के प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।