प्रश्न=1. पढ़ना’ का क्रिया भेद है-
(a) अकर्मक (b) सकर्मक (c) द्विकर्मक (d) कोई नहीं
प्रश्न=2.क्रिया चुनिए- अखिल घर के आँगन में खेलता है।
(a) खेलता है (b) अखिल (c) घर के (d) आँगन में
प्रश्न=3.हथियाना, चिकनाना किस प्रकार की क्रिया हैं।
(a) नामधातु क्रिया (b) प्रेरणार्थक क्रिया
(c) यौगिक क्रिया (d) संयुक्त क्रिया
प्रश्न=4.निम्नलिखित वाक्यों में से एक में संयुक्त क्रिया का प्रयोग नहीं। हुआ है-
(a) मेरे हाथ से गिलास गिरा और टूट गया।
(b) मैं अपने घर में रहूँगा।
(c) स्वस्थ होना है, तो तुमको दवा पीनी पड़ेगी।
(d) लड़का प्रसन्न होकर चलता बना।
प्रश्न=5. कौन-सा संयुक्त क्रिया का भेद नहीं है?
(a) अवकाशबोधक (b) निश्चयबोधक
(c) नित्यताबोधक (d) नामबोधक
प्रश्न=6.’उसने नहाकर भोजन किया’-इस वाक्य में ‘नहाकर’
निम्नांकित में से किस क्रिया का उदाहरण है?
(a) संयुक्त क्रिया (b) प्रेरणार्थक क्रिया
(c) द्विकर्मक क्रिया (d) पूर्वकालिक क्रिया
प्रश्न=7.उस विकल्प का चयन करें जो दिए गये वाक्य में क्रिया के भेद वाला सही विकल्प है।
रोहन चाय पीकर बैठ गया।
(a) प्रेरणार्थक (b) नामधातु (c) पूर्वकालिक (d) संयुक्त
प्रश्न=8.अघोलिखित किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
(a) रामू खाना खा रहा है (b) चालक गाड़ी चलाता है
(c) श्याम हँसता है (d) माँ स्वेटर बुनती है
प्रश्न=9.’राम सो रहा है’ – इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है?
(a) अकर्मक (b) सकर्मक (c) प्रेरणार्थक (d) द्विकर्मक
प्रश्न=10.निम्नलिखित में से किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
(a) पानी बरस रहा है। (b) मैं गेहूँ पिसवाता हूँ।
(c) श्याम निबन्ध लिखता है।
(d) राम मोहन को रूला रहा है।
प्रश्न=11.निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियार्थक वाक्य है-
(a) बूँद-बूँद से घड़ा भर जाता है।
(b) इस टब को पानी से भर दो।
(c) माँ बेटे को खाना खिला रही है।
(d) चाचाजी ने मुझे पत्र लिखा है।
प्रश्न=12.’उठाना’ क्रिया का अकर्मक रूप है-
(a) उठवाया (c) उठाया (b) उठाएगा. (d) उठना
प्रश्न=13.सीमान्त पकौड़े खा रहा है। रेखांकित वाक्य में क्रिया बताइए।
(a) अकर्मक (b) सकर्मक (c) प्रेरणार्थक (d) द्विकर्मक
प्रश्न=14.निम्न में कौन-सी सकर्मक क्रिया है?
(a) आना (c) लेना (b) जाना (d) मरना
प्रश्न=15. क्रिया चुनिए- मेरे घर में मेरी दादी माँ खाना बनाती है।
(a) मेरी दादी (b) बनाती है (c) खाना (d) घर में
प्रश्न=16.जितवाना क्रिया प्रेरणार्थक क्रिया का कौन सा रूप है ?
(अ) प्रथम प्रेरणार्थक (ब) द्वितीय प्रेरणार्थक
(स) तृतीय प्रेरणार्थक (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न=17.“पंडित जी ने फूल और प्रसाद बांटे”, मैं कौन सी क्रिया है
(अ) अकर्मक (ब) सकर्मक
(स) आ और ब दोनों (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न=18. पंडित जी हवन करा कर कथा कह रहे हैं में करा कर में कौन सी क्रिया है?
(अ) संयुक्त क्रिया (ब) पूर्वकालिक क्रिया
(स) मुख्य क्रिया (द) सहायक क्रिया
प्रश्न=19. प्रत्यक्ष प्रेरणार्थक क्रिया कौन सी होती है ?
(अ) मूल क्रिया (ब) प्रथम प्रेरणार्थक
(स) द्वितीय प्रेरणार्थक (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न=20. “घोड़ा हिन हिनाता है “, कौन सी क्रिया है
(अ) प्रेरणार्थक (ब) नाम धातु
(स) पूर्वकालिक (द) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न=21- निम्न में से किस भाग में सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ है
【अ】 सिपाही दौड़ता है 【ब】 सिपाही सोता है
【स】 सिपाही चोर को पकड़ता है 【द】 सिपाही लड़ता है
प्रश्न=22- मैं अभी सोकर उठा हूं इस वाक्य में सोकर है *
【अ】 सकर्मक क्रिया 【ब】 द्विकर्मक क्रिया
【स】 नाम – धातु किया द】 पूर्व कालिक क्रिया
प्रश्न=23- श्याम के जाते ही वह चिल्लाने लगा। इस वाक्य में ‘जाते ही ‘किया है
【अ】 पूर्वकालिक 【ब】तात्कालिक
【स】 उक्त दोनों 【द】सकर्मक
प्रश्न=24.- रमेश कल दिल्ली जाएगा।इस वाक्य में कल शब्द है
【अ】संज्ञा 【ब】क्रिया विशेषण
【स】संज्ञा विशेषण 【द】कर्म
प्रश्न=25- निम्न में से नामधातू क्रिया नहीं है
【अ】दुखाना【ब】बताना 【स】आजमाना 【द】मरना
प्रश्न=26- द्विकर्मक क्रिया में कौनसा कर्मप्रधान होता है
【अ】प्राणीवाचक 【ब】पदार्थ वाचक
【स】दोनों 【द】कोई नहीं
प्रश्न=27-उसने रामू की पिटाई कर दी।इस वाक्य में क्रिया का कौन सा रूप है
अ】अकर्मक 【ब】संयुक्त
【स】प्रेरणार्थक (द) पुर्वकालिक
प्रश्न=28-.चिड़िया आकाश में उड़ रही है इस वाक्य में प्रयुक्त क्रिया है?
(अ) अकर्मक (ब) सकर्मक (स) समापिका (द) असमापिका
प्रश्न=29. सकर्मक क्रिया वाला वाक्य छाटिए-
(अ) राजू सदा रोता रहता है (ब) हरीश बस पर चढ़ गया
(स) कैलाश छत से गिर पड़ा है (द) सतीश ने केले खरीदे
प्रश्न=30. निम्न में से अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
(अ) बनाना (ब) तैरना (स) धोना (द) लेना
प्रश्न=31. निम्न में से किस वाक्य में क्रिया सकर्मक रूप है
(अ) वह नहा कर आया (ब) मछली तैरती है
(स) वह खाना खाता है (द) वे डूब गए
प्रश्न=32.. अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
(अ) पढ़ना (ब) खाना (स) देखना (द) रोना
प्रश्न 33 प्रविशेषण का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है
(अ) पक्षी बहुत मिठा बोलते हैं।
(ब) वह बहुत सुन्दर लिखता है।
(स) उसने सुन्दर-सुन्दर लिखा।
(द) वह बहुत अच्छा लड़का है।
प्रश्न 34 वह पुस्तक पढ़ो। वाक्य में विशेषण है –
(अ) गुणवाचक (ब) निश्चयवाचक
(स) सार्वनामिक (द) अनिश्चयवाचक
प्रश्न 35.निम्न में से विशेषण का उदाहरण नहीं है –
(अ) हरी (ब) सुन्दर (स) कड़वाहट (द) दोहरा
प्रश्न 36. विशेषण की उत्तमावस्था किस विकल्प में है –
(अ) राम रीना से ज्यादा पढ़ता है।
(ब) रमेश बहुत सुन्दर है।
(स) शीना सबसे सुन्दर है।
(द) रीमा सीमा से ज्यादा सुन्दर है।
प्रश्न 37. इनमें से गुण वाचक विशेषण कौन-सा है
(अ) चैगुना (ब) दोहरा (स) नया (द) कुछ
प्रश्न 38. आलस्य शब्द का विशेषण है –
(अ) आलस (ब) अलस (स) आलसी (द) आलसीपन
प्रश्न 39. विशेषण की अवस्थाएं होती हैं –
(अ) एक (ब) दो (स) तीन (द) चार
प्रश्न 40.परिमाण वाचक विशेषण का प्रयोग किस विकल्प में हुआ है –
(अ) तुम दस रूपये लाओ (ब) वह कम रोटियां खाता है।
(स) कुछ आदमी कुछ पक्षी लाए
(द) उसने कुछ पानी पीया।
प्रश्न 41. उदेश्यश्य विशेषण का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है –
(अ) वह सुन्दर लिखना चाहता है। (ब) वह सुन्दर है
(स) उसने मिठा आम खाया।
(द) वह आदमी अच्छा नहीं है।
प्रश्न42. प्रखर शब्द है-
(अ) संज्ञा (ब) प्रविशेषण (स) क्रिया-विशेषण (द) विशेषण
प्रश्न43. इनमें से कौन सा शब्द विशेषण नहीं है।
(अ) भयभीत (ब) निर्भीक (स) भीरु (द) भव
प्रश्न44. राम की गाय बहुत काली है वाक्य में काली शब्दहैं
(अ) सर्वनाम (ब) क्रिया (स) विशेषण (द) प्रविशेषण
प्र045 एक विशेषण शब्द नहीं है-
(अ) लजीला (ब) लाडला (स) लांछन (द) लापता
प्र046 वहां भंयकर दुर्घटना हुई है। रेखांकित पद ……. है।
(अ) विशेषण (ब) क्रियाविशेषण
(स) प्रविशेषण (द) सर्वनामिक विशेषण
प्र047 अनुमान का विशेषण होगा –
(अ) अनुमानित (ब) अनुमित (स) अनुमानक (द) अनमित
प्र048 निम्न में से विशेषण शब्द है।
(अ) जाना (ब) सुन्दर (स) देवता (द) कौन
प्र049 जिस विकारी शब्द से संज्ञा की व्याप्ति मर्यादित होती है उसे कहते हैं
(अ) विशेष्य (ब) विशेषण
(स) विशेषण एवं विशेष्य (द) विशिष्ट
प्र050 बुद्धिहीन शब्द व्याकरण की दृष्टि से किस संवर्ग में है।
(अ) संज्ञा (ब) सर्वनाम (स) विशेषण (द) क्रिया
Recent Comments